प्रदीप मेघवाल के परिवार को आर्थिक सहयोग देंगे विनोद जाखड़

0
40
Vinod Jakhar will provide financial assistance to Pradeep Meghwal's family.
Vinod Jakhar will provide financial assistance to Pradeep Meghwal's family.

जयपुर। नीट पेपर लीक मामले से आहत होकर आत्महत्या करने वाले सीकर निवासी छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार को आर्थिक सहयोग देने के लिए मंगलवार को विनोद जाखड़ उनके निवास पर पहुंचेंगे। एनएसयूआई की ओर से परिवार को 11 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि पेपर लीक कांड ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और प्रदीप मेघवाल भी इसी भ्रष्ट व्यवस्था का शिकार हुए। संगठन के अनुसार प्रदीप के परिवार ने उनकी पढ़ाई के लिए लाखों रुपए का कर्ज लिया था और पूरे परिवार को उनके चयन की उम्मीद थी, लेकिन पेपर लीक प्रकरण ने उनके सपनों को तोड़ दिया।

घटना के बाद एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी परिवार की बातचीत करवाई थी। राहुल गांधी ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था।

एनएसयूआई के अनुसार संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जुटाई गई 11 लाख रुपए की राशि मंगलवार 26 मई को प्रदीप मेघवाल के परिवार को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न भामाशाह भी परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।

संगठन ने कहा कि प्रदीप मेघवाल को न्याय दिलाने और नीट पेपर लीक प्रकरण के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। छात्र हितों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here