नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
39

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए होटल में किसी अन्य महिला की फर्जी आईडी देकर कमरा बुक कराया था। वहीं, विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छह स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर वारंटों का निस्तारण किया।

थानाधिकारी प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि दर्ज प्रकरण में आरोपी महेंद्र सांसी (33) निवासी जयंती नगर, आगरा रोड (थाना कानोता) को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और उसकी पहचान छिपाने के लिए किसी अन्य महिला की फर्जी आईडी देकर कमरा बुक कराया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड की जांच की तो आरोपी के नाम पर अलग-अलग महिलाओं के नाम से कई एंट्रियां दर्ज मिलीं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे छह स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में विजेंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद हसीन, रवि कुमार शर्मा, जफरूद्दीन, राजकुमार अरोड़ा और धीरज मिगलानी शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here