एसी वायर चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

0
65
Criminal arrested with illegal pistol.
Criminal arrested with illegal pistol.

जयपुर। मोती डूंगरी थाने वायर चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत में फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर बाद आरोपी को फिर से दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सास ली।

पुलिस ने बताया कि 5 मई को सलमान (24) हाड़ीपुरा,सुभाष चौक निवासी को एमडी रोड स्थित प्रिंसेस मॉल से एसी वायर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास मेडिकल चैकअप के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर जा रहीं थी।

तभी त्रिमूर्ति सर्किल पर ट्रैफिक रेड लाइट पर आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदकर जेएनएल मार्ग की तरफ भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर आरोपी सलमान को फिर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने का मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here