90 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल व निजी व्यक्ति के खिलाफ केस

0
37

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शहर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और निजी व्यक्ति रघुवीर नायक के खिलाफ 90 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों पर परिवादी के भाई के खिलाफ चल रहे मामले को रफा-दफा करने और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के अनुसार हनुमानगढ़ एसीबी चौकी को शिकायत मिली थी कि सूरतगढ़ शहर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और निजी व्यक्ति रघुवीर नायक परिवादी से उसके भाई के खिलाफ मामला खत्म करने तथा पोक्सो एक्ट नहीं लगाने के बदले 90 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत का एसीबी उपमहानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में हनुमानगढ़ एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपियों की ओर से परिवादी से रिश्वत की मांग किए जाने के तथ्य पाए गए।

इसके बाद एसीबी चौकी हनुमानगढ़ ने आरोपी हेड कांस्टेबल महावीर सिंह और निजी व्यक्ति रघुवीर नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एसीबी ने बताया कि मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here