महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास

0
434

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में एक महिला ने मकान मालिक पर रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज करवाया है। घर दिखाने के बहाने किराएदार महिला को घर के अंदर ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे लात-घुसों से पीटा। थाने में पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि भट्टा बस्ती निवासी 37 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि गुरुवार देर शाम वह घर पर पानी भर रही थी। मकान मालिक का बेटा किराए लेने के बहाने घर आया। बोला- मेरे साथ चलकर मम्मी को किराया खुद ही दे दो। बाइक पर बैठा कर वह अपने दूसरे घर ले गया। घर दिखाने के बहाने अंदर ले जाकर गेट बंद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here