अवंतिका कल्ला बनीं मिस फैशन आइकॉन: जीता मिस डेजर्ट राजस्थान ग्रैंड फिनाले का खिताब

0
49

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित राज आंगन रिसॉर्ट में आयोजित मिस डेजर्ट राजस्थान 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले में नागौर की प्रतिभाशाली युवती अवंतिका कल्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस फैशन आइकॉन’ का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल नागौर जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और कई चरणों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, संचार कौशल तथा व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विभिन्न राउंड के बाद चयनित विजेताओं को ताज, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजक अरुण कुमार सिंह और नरेंद्र कुमार गंगवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अवंतिका कल्ला की उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बताया गया कि वह जल्द ही एक राजस्थानी एल्बम गीत में मुख्य अभिनेत्री (लीड रोल) के रूप में नजर आएंगी। इससे उनके करियर को नई दिशा और पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here