जयपुर। जयपुर के स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसकेआईटी) की सीएसई ब्रांच की 2026 बैच स्टूडेंट आयुशी गर्ग ने अमेज़न में 41 लाख का रुपये का वार्षिक पैकेज प्राप्त किया है। आयुशी ने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एसकेआईटी में मिला प्रैक्टिकल प्रशिक्षण, इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग, एआई आधारित तकनीकी शिक्षा और लगातार मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयुशी ने कहा कि संस्थान में मिले लाइव प्रोजेक्ट्स, कोडिंग प्रैक्टिस, हैकाथॉन कल्चर, टेक्निकल एक्सपोजर और एडवांस लैब सुविधाओं ने उन्हें बड़ी कंपनियों की चयन प्रक्रिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया। एसकेआईटी निदेशक जयपाल मील ने बताया कि संस्थान छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है, यही वजह है कि छात्रों में ग्लोबल लेवल की संस्थाओं में बड़े पैकेज मिल रहे हैं।



















