देश विरोधी ताकतों को समाप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को करना होगा मजबूतः मदन राठौड़

0
235

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में पंचायत राज प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों को समाप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना होगा। इसके सदस्य अभियान से अधिक से अधिक जन सामान्य को जोड़कर मजबूत करना होगा। इस अभियान में पंचायत राज प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज के अंतिम छोर तक पहुंच का सुगम माध्यम है।

बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत राज केबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रताओं से आग्रह किया कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन सामान्य तक लेकर जाएं और लोगों को लाभ पहुंचा कर पार्टी से जोड़कर राष्ट्र को मजबूत करने में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य अभियान सहसंयोजक मोती लाल मीणा ने सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारियों को प्रवास करने एवं निर्धारित लक्ष्य पुर्ण करने का आह्वान किया।

प्रदेश संयोजक रघुवीर सिंह चौधरी ने बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों का संगठनात्मक कार्य विभाजन करते हुए जिला प्रभारियों एवं जिला संयोजकों को सदस्यता लक्ष्य निर्धारित करते हुए पुरा करने का निर्देश दिया। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सैनी, प्रकोष्ठ के सहसंयोजक गोविंद प्रभारी, राजेन्द्र मीणा, पायल परसरामपुरिया, उदय सिंह, भावना सैनी, मनिष व्यास, माधव चौधरी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संयोजक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here