कांग्रेस सांसद के ठिकानों से तीन करोड़ कैश मिलने पर बीजेपी का जयपुर में प्रदर्शन

0
266
BJP's protest in Jaipur after finding Rs 3 crore cash from Congress MP's hideouts
BJP's protest in Jaipur after finding Rs 3 crore cash from Congress MP's hideouts

जयपुर। झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से तीन करोड़ से अधिक कैश और तीन बैग ज्वेलरी मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। इसके विरोध में जयपुर में भाजपा की ओर से शनिवार को भाजपा मुख्यालय स्थित चौमूं हाउस सर्किल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सर्किल पर पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, विधायक बालमुकुंद आचार्य, सांगानेर विधायक भजन लाल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा और आदर्श नगर से भाजपा प्रत्याशी रहे रवि नैय्यर समेत अन्य नेता मौजूद रहें।

विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में 22 गोदाम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौमूं हाउस सर्किल पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए गोपाल शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, क्षेत्रिय दल भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, वो जेल की हवा भी खाएगा और उसे पाई-पाई का हिसाब भी देना पड़ेगा। पाताल में भी भले ही भ्रष्टाचारी छुपा हो उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पाताल से बाहर निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश में बीते पांच वर्षों तक शासन कर चुकी गहलोत सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ हैं। देश में जहां-जहां कांग्रेस का राज है, वहां भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका हैं। यह घटना जहा करोड़ों रुपए की बरामदगी यह दर्शाती है कि किस प्रकार कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here