अंबेडकर जयंती पर भाजपा की जिला संगोष्ठी में बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का आह्वान

0
65
Call to Embrace Babasaheb's Ideals at BJP's District Seminar on Ambedkar Jayanti
Call to Embrace Babasaheb's Ideals at BJP's District Seminar on Ambedkar Jayanti

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य वक्ता निहालचंद मेघवाल (प्रदेश अध्यक्ष, एससी मोर्चा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री) ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा का प्रतीक बताया।

जयपुर शहर प्रभारी प्रभु लाल सैनी ने केंद्र सरकार के बजट को सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में नवरतन नराणिया, रेखा राठौड़, राजेश तांबी, सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, अजय यादव, नीलू शर्मा जांगिड़, प्रिया ज्ञानानी, जी राम मीणा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here