दोस्ती के बहाने 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

0
54

जयपुर। राजधानी में 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को झांसे में लेकर अपहरण और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्रा को एक मोबाइल फोन उपहार में देकर नजदीकियां बढ़ाई और उसका भरोसा जीत लिया। गत 2 जून को आरोपी ने पीड़िता को मिलने के बहाने घर के पास बुलाया और बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी रात नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया। मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामले में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराएं जोड़कर आरोपी को दबोच लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here