वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अस्पताल प्रशासन में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
66
Cleanliness Awareness Program Organized in Hospital Administration at the National Institute of Ayurveda
Cleanliness Awareness Program Organized in Hospital Administration at the National Institute of Ayurveda

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) जयपुर के अस्पताल प्रशासन की ओर से वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारियों द्वारा हाथों की स्वच्छता के महत्व को बताते हुए सही तरीके से हाथ धोने के सात चरणों (स्टेप्स) की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को संक्रमण से बचाव हेतु नियमित रूप से हाथ धोने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों, मेस स्टाफ तथा अन्य विभागों के कार्मिकों को भी स्वच्छता एवं हाइजीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर उदयराज सरोज ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों को समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक किया जाता है।

आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा सिंह ने बताया कि मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अस्पताल में स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के साथ-साथ मरीजों एवं उनके परिजनों को भी समय-समय पर जागरूक किया जाता है, जिससे संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सके। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here