नीट परीक्षा रद्द करने के फैसले का कोचिंग महासंघ ने किया स्वागत

0
33
Calling the success of 'Keys' and 'One Week Series' a 'paper leak' is incorrect: Coaching Federation
Calling the success of 'Keys' and 'One Week Series' a 'paper leak' is incorrect: Coaching Federation

जयपुर। नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका के चलते परीक्षा रद्द किए जाने के निर्णय का ऑल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। महासंघ ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों को अस्थायी परेशानी जरूर होगी, लेकिन यदि पेपर लीक की स्थिति में परीक्षा जारी रहती तो छात्रों पर मानसिक दबाव और बढ़ता।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने कहा कि वन वीक सीरीज, गैस पेपर, पासबुक और कुंजी जैसे अध्ययन सामग्री वर्षों से परीक्षा तैयारी का हिस्सा रही हैं और कई बार इनमें से बड़ी संख्या में प्रश्न परीक्षा में आ जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि महासंघ अब भी इस मामले को सीधे तौर पर पेपर लीक नहीं मान रहा है।

नाडार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय वास्तविक पेपर लीक मामलों में भी छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ा और कई मामलों में न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजस्थान में बड़े पेपर लीक मामलों पर नियंत्रण वर्तमान सरकार की सुशासन नीति को दर्शाता है।

इधर जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में उप जिला कलेक्टर युगांतर शर्मा के नेतृत्व में कोचिंग संस्थानों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें छात्रों की सुरक्षा,काउंसलिंग सेंटर और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी करने तथा फायर ऑडिट नहीं करवाने वाले 42 कोचिंग संस्थानों को भी नोटिस देने के निर्देश दिए गए।

अनीष कुमार नाडार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद छात्रों की शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर को नोडल अपील प्राधिकरण बनाया गया है। अब छात्र सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकेंगे और दोषी पाए जाने पर संबंधित कोचिंग संस्थान का पंजीकरण रद्द किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here