गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर जयपुर में आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की रहेगी धूम

0
34

जयपुर। गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रताप नगर स्थित श्रीश्री रविशंकर आश्रम में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े साधकों में उत्साह का माहौल है।

आर्ट ऑफ़ लिविंग के अपैक्स सदस्य अरूण अग्रवाल,डॉ रेणुका पंड्या, गणेश्वर रावत एवं एसटीसी मेघना सोती ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह 7:30 बजे आयुष हवन से होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से सामूहिक सुदर्शन क्रिया एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुदर्शन क्रिया विश्व के 190 देशों में अपनाई जाने वाली विशेष श्वास तकनीक है, जिसे तनाव मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए वैज्ञानिक रूप से लाभकारी माना गया है।

शाम 6:30 बजे भव्य सत्संग का आयोजन होगा। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की “अनसंग एवरीडे हीरोज़” मुहिम के तहत समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाले सेवावीरों का सम्मान किया जाएगा। राज्यभर से चयनित 16 सेवावीरों को यूथ लीडरशिप, समाज सेवा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान, वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बाल चेतना एवं नव चेतना कार्यक्रम तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसी सामाजिक परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता के साथ सेवा और समाज कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here