फ्लैट की पार्किंग से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
32
Cunning Thief Who Stole Bike from Apartment Parking Arrested
Cunning Thief Who Stole Bike from Apartment Parking Arrested

जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए फ्लैट की पार्किंग से बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी मोनू कुशवाह (26) निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश हाल करधनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चोरी की गई गाड़ियों को कहां खपाता था तथा इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

कालवाड़ थानाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि हाथोज क्षेत्र निवासी गोपी राम पुत्र गंगाराम ने 31 मई 2026 को कालवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को अपने फ्लैट की पार्किंग में खड़ा किया था। अगले दिन 24 मई को सुबह जब वह वाहन लेने पहुंचे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली।

आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद विशेष टीम गठित की गई। जहां टीम में हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद, हेड कांस्टेबल धुकलराम तथा कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। साथ ही तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपित की पहचान कर उसे धर—दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here