चोरी की बाइक सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
35

जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के कई मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि कालवाड़ थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर पारस मीणा (26) पुत्र जमना शंकर मीणा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मूल रूप से गांव खटकड़, थाना गिंदोलिया (जिला बूंदी) का निवासी है और वर्तमान में मूला बाबा चौरिया के पास सी-ब्लॉक, नारायण सिटी, कालवाड़ में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि पारस मीणा शातिर वाहन चोर और नकबजन है।

उसके खिलाफ कालवाड़ और करधनी थानों में चोरी एवं नकबजनी के मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में इन मामलों में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here