फैक्ट्री में युवक का शव लटका हुआ मिला

0
469

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक फैक्ट्री में युवक का शव लटका हुआ मिला है। इधर भाई का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदा बनाकर लटकाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश निवासी गौरव कुमार (26) की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। मालपुरा थाने में भाई रितेश कश्यप ने मामला दर्ज करवाया है कि रैगरों का मोहल्ला सांगानेर में गौरव किराए से रहकर एस.के.हैंडलूम फैक्ट्री में नौकरी करता था। फैक्ट्री में काम करने वाला दीपू कुमावत ब्याज पर रुपए देने का काम करता था। गौरव ने भी उससे रुपए उधार ले रखे थे। रुपए लौटाने के बाद भी ब्याज की मनमानी रकम वसूलने के लिए दबाव बनाकर परेशान कर रहा था। लगातार टॉर्चर से परेशान होकर सप्ताह भर पहले उसकी कहासुनी भी हो गई थी। इसके बाद से दीपू उससे रंजिश रखने लगा था। वहीं फैक्ट्री ऑनर से भी गौरव ने दीपू से समझाइश करने की कहा था, लेकिन उल्टा उसके साथ ही गलत तरीके से पेश आए।

भाई रितेश का आरोप है कि गौरव घर से फैक्ट्री पर काम करने के लिए गया था और कॉल आया कि फैक्ट्री में गौरव के साथ गलत हो गया है। फैक्ट्री पहुंचकर देखने पर टीनशेड से गौरव का शव लटका हुआ था। उसके गले में प्लास्टिक की पतली रस्सी बंधी हुई थी। प्रिटिंग टेबल पर दोनों पैर मुड़े हुए टीके हुए थे। दोनों आंखों के बंद होने के साथ जीभ भी बाहर नहीं निकली हुई थी। गौरव की गला घोटकर हत्या के बाद सुसाइड दिखाने के लिए शव को रस्सी से लटकाया गया था। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर बंद मिले। पुलिस ने हत्या की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here