उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विरासत संग्रहालय व रवीन्द्र मंच का किया निरीक्षण

0
41
Deputy Chief Minister Diya Kumari inspected the Heritage Museum and Ravindra Manch.
Deputy Chief Minister Diya Kumari inspected the Heritage Museum and Ravindra Manch.

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को जयपुर के किशनपोल बाजार स्थित विरासत संग्रहालय तथा प्रसिद्ध रवीन्द्र मंच का निरीक्षण कर वहां चल रहे जीर्णोद्धार, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण और जीर्णोद्धार कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का संकल्प है कि ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाए, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत हो तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और सभी परियोजनाओं को तय मानकों के अनुसार समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here