महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार: मदन राठौड़

0
36
Madan Rathore
Madan Rathore

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिना तथ्यों के बयान देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उसकी सरकारें केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए ठोस योजनाएं लागू करती हैं।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई जनहित के कार्य उपेक्षित रहे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए लाखों महिलाओं को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्होंने स्वरोजगार और छोटे उद्योग स्थापित किए हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास कार्यक्रमों और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों में महिलाओं को अधिक अवसर दिए गए हैं। सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए कई नीतिगत फैसले भी लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य महिलाओं को समाज और अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी दिलाना है, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल वादे किए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं दिए।

राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों, पारदर्शी शासन और महिला हितैषी नीतियों को देख रही है। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here