कैलाश मानसरोवर यात्रा कर लौटे श्रद्धालु गोविंद देवजी मंदिर में करेंगे हवन संकीर्तन

0
48

जयपुर। कैलाश मानसरोवर यात्रा जयपुर के 35 श्रद्धालुओं का दल सकुशल लौट आया। राइज राजस्थान टूर्स की ओर से आयोजित यात्रा का नेतृत्व राहुल अग्रवाल ने किया। श्रद्धालुओं ने कैलाश पर्वत एवं मानसरोवर झील के दर्शन कर पूजा-अर्चना और प्रार्थना कीं। जयपुर पहुंचने पर छोटी चौपड़ स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों, परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने अभिनंदन किया।

गायत्री महायज्ञ से होगी यात्रा पूर्ण:राम बाबू झालानी ने बताया कि यात्रा दल के सभी सदस्य आगामी रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सहभागिता करेंगे। श्रद्धालु यात्रा के सफल एवं सकुशल संपन्न होने पर आराध्य देव गोविंद देवजी और भगवान भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित करेंगे।

धार्मिक परंपराओं में तीर्थयात्रा के बाद यज्ञ को अनिवार्य बताया गया है।इस अवसर पर सभी यात्री ज्ञान प्रसाद के रूप में प्रेरक एवं संस्कारवर्धक पुस्तकों का वितरण भी करेंगे। यात्रा आयोजक राहुल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में धार्मिक पर्यटन के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।

गर्मियों की छुट्टियों में जहां बड़ी संख्या में लोग हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं, वहीं अब अनेक परिवार धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राओं को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा इसी बढ़ती धार्मिक चेतना का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here