पत्नी से परेशान पत्नी ने जहर खा कर की आत्महत्या

0
31

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में गत 21 फरवरी की रात एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मृतक की बहन के मोबाइल पर आए मैसेज के आधार पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पिता सांगानेर के वैष्णव नगर निवासी रामनिवास बाथम ने अपनी बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि मई-2011 में संदीप (38) की शादी उत्तर प्रदेश निवासी लड़की से हुई थी। मृतक संदीप ने 21 फरवरी को रात करीब 217 बजे अपनी बहन पायल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था, जिसमें अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी की ओर से झगड़ा करना शुरू कर दिया गया। घरवालों से अलग रहने की जिद के चलते रोज-रोज क्लेश करने लगी। जिससे तंग आकर संदीप शादी के दो महीने बाद मुहाना में किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। जिसके बाद उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा कर संदीप से रुपए ऐंठने लगी। मना करने पर साल-2014 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में झूठे आरोप लगाकर भरण-पोषण का केस दर्ज करवा दिया।

वारंट निकलने पर पुलिस वाले के घर आने पर केस का पता चला। बदनामी के डर से केस हटाने के एवज में पैसे ऐंठ जून-2016 में राजीनामा लिख दिया। जिसे बाद दोबारा दहेज का केस दर्ज करवाया दिया।इस बारे में पता नहीं चले, इसलिए उनका गलत पता लिखवा दिया। गलत एड्रेस के कारण केस का पता नहीं चलने पर अरेस्ट वारंट जारी हो गए। जिसमें संदीप और उसकी मां मीरा देवी को जेल हो गई। पैसे लेकर दोबारा राजीनामा करने पर दिसंबर-2025 में सटेलमेंट एग्रीमेंट के आधार पर मां-बेटे को जमानत मिली।

इतना करने के बाद भी उसकी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला और अपने घर वालों के साथ मिलकर आए दिन गाली-गलौच व हाथापाई कर धमकाने लगी। जिसके बाद 21 फरवरी की रात करीब 217 बजे संदीप ने अपनी बहन पायल को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा। उसके कुछ ही देर बाद उसके बेटे ने परिवारवालों को कॉल कर बताया कि पापा ने कुछ खा लिया है, उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए है।

हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक पिता का आरोप है कि उसके बेटे संदीप ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here