प्रदेश में जनगणना के पहले में चरण में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुद भरा हाउस लिस्टिंग फॉर्म

0
39
During the first phase of the census in the state, Deputy Chief Minister Diya Kumari personally filled out the House Listing Form.
During the first phase of the census in the state, Deputy Chief Minister Diya Kumari personally filled out the House Listing Form.

जयपुर। राजस्थान में जनगणना की प्रक्रिया का पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त सटीक और विश्वसनीय आंकड़े ही राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुँचाने और प्रभावी नीतियाँ बनाने का आधार बनते हैं। यह प्रक्रिया प्रदेश के समग्र विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि जब जनगणना दल उनके घर पहुँचे, तो वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएँ। साथ ही नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना प्रपत्र भर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सभी लोग जिम्मेदार नागरिक बनकर इस अभियान को सफल बनाएं और विकसित भारत व विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here