वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे पर जयपुर में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

0
36

जयपुर। वर्ल्ड एब्डोमिनल कैंसर डे के अवसर पर 19 मई को जयपुर में विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा। एब्डोमिनल कैंसर ट्रस्ट द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल्स एवं आईआईईएमआर के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम होटल हॉलिडे इन में होगा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, जीआई ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जन एवं चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे।

कार्यक्रम में पेट से जुड़े कैंसरों की रोकथाम, शुरुआती पहचान, स्क्रीनिंग और एआई तकनीक आधारित आधुनिक जांच प्रणालियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य आमजन में एब्डोमिनल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को रेखांकित करना है।

इस कार्यक्रम के तहत “अर्ली डिटेक्शन ऑफ लुमिनल जीआई कैंसर एआई एंडोस्कोपी” विषय पर डॉ. एस.एस. शर्मा चर्चा करेंगे। वहीं पेशेंट एंड डायग्नोस्टिक डिले एंड एडवांस्ड जीआई कैंसर विषय पर डॉ. संदीप जैन अपने विचार रखेंगे।

“प्रोफाइलेक्टिक कलेक्टोमी एंड प्रिवेंशन ऑफ गॉल ब्लैडर कैंसर” विषय पर डॉ. आर.के. जेनॉ, डॉ. जीतेन्द्र चावला, डॉ. आर. भोजवानी, डॉ. राम डागा, डॉ. पंकज श्रीमल एवं प्रो. विके कपूर पैनल डिस्कशन करेंगे।
इसके अलावा अर्ली स्क्रीनिंग कोलोनोस्कोपी एंड कोलोरेक्टल कैंसर विषय पर डॉ. सुधीर महाऋषि, डॉ. एस. निजावण, डॉ. मुकेश कल्ला, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. जया माहेश्वरी एवं डॉ. सौरभ कालिया चर्चा करेंगे।

अल्कोहल रिलेटेड सिरोसिस, एचसीसी एंड प्रिवेंशन” विषय पर प्रो. वी.ए. सारस्वत, डॉ. आर. पोखैरना, डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. निमेष मेहता, डॉ. मोनिका गुप्ता एवं डॉ. दिनेश भारती अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. आर.एस. केधर, डॉ. विपिन जैन, डॉ. हेमेंद्र शर्मा, डॉ. साकेत अग्रवाल, डॉ. नीरज नगाइच और डॉ. लोकेश गोयल सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here