एमएनआईटी एलुमनी प्रीमियर लीग में ब्रूटल शार्क बनी चैंपियन

0
37
Brutal Sharks Crowned Champions of MNIT Alumni Premier League
Brutal Sharks Crowned Champions of MNIT Alumni Premier League

जयपुर। मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) जयपुर के पूर्व छात्रों के लिए आयोजित एमएनआईटी एलुमनी प्रीमियर लीग का भव्य समापन मानसरोवर क्रिकेट एकेडमी में हुआ। 15 मई से शुरू हुई इस क्रिकेट लीग में पांच टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले और शानदार खेल भावना देखने को मिली।

खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्रूटल शार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्फा रॉयल को एकतरफा मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा रॉयल की टीम 68 रन पर सिमट गई। जवाब में ब्रूटल शार्क ने 9.1 ओवर में 69 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रितेश माहेश्वरी को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। विजेता टीम ब्रूटल शार्क के कप्तान अमित गोयल ने ट्रॉफी ग्रहण की।

समापन समारोह में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा एमएनआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की सराहना की। इस अवसर पर एडवोकेट ललित शर्मा भी मौजूद रहे।

लीग के आयोजक अंकुश चौधरी एवं एल्यूमनस अंकुर शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here