वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाने वाली गुजराती गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार

0
121
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके गहने पार करने वाली एक शातिर गुजराती गैंग की मुख्य महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गैंग ऑटो में लिफ्ट देने के बहाने कटर से गहने काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर उनके गहने पार करने वाली एक शातिर गुजराती गैंग की मुख्य महिला सदस्य चन्द्राबेन उर्फ चंदा देवी (42) निवासी भावनगर (गुजरात) हाल सदर जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर बरामद कर लिया है।

पुलिस को अंदेशा है कि इस गैंग ने शहर के अन्य इलाकों में भी बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाया है, जिसके संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग का काम करने का तरीका बेहद शातिर है।

ये लोग ऑटो में एक महिला साथी को साथ रखते थे ताकि अकेली खड़ी वृद्ध महिलाओं को विश्वास में लिया जा सके। रास्ते में बातों में उलझाकर ये कटर की मदद से वृद्धा के सोने के गहने काट लेते थे और फिर कोई बहाना बनाकर उन्हें बीच रास्ते में ही उतारकर फरार हो जाते थे।

थानाधिकारी सरला यादव ने बताया कि 22 मार्च 2026 को परिवादिया जयश्री सेवानी जवाहर नगर में सत्संग सुनकर घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थीं। तभी एक पीले रंग के ऑटो में सवार आरोपियों ने उन्हें जगतपुरा छोड़ने का झांसा देकर बैठा लिया और रास्ते में उनके हाथ से सोने की चूड़ी काटकर चोरी कर ली।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में टीम गठित की गई। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में एक आरोपित सोलंकी किश दिनेश भाई को गिरफ्तार कर चूड़ी बरामद कर ली थी। अब उसकी मुख्य साथी चन्द्राबेन उर्फ चंदा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here