स्मैक की तस्करी करने वाली महिला तस्कर गिरफ्तार

0
360

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘‘क्लीन स्वीप’’ के तहत करणी विहार थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर रेशमा सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 03 ग्राम एवं बिक्री राशि 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने करणी विहार थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर रेशमा सांसी बरौनी जिला टोंक हाल शिव विहार मीणावाला करणी विहार जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।

जिसके पास से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक 03 ग्राम एवं बिक्री राशि 1 लाख 30 हजार रुपये जब्त किए है। आरोपित को यह स्मैक उसका पति स्वास्तिक मालावत खरीद कर लाता था और फिर वह स्मैक की छोटी-छोटी पुडियो के टोकन बनाकर ग्राहकों को बेचती है। पुलिस आरोपी महिला से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here