15 साल से फरार ₹5 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार

0
61
Fraudster with ₹5,000 bounty, absconding for 15 years, arrested.
Fraudster with ₹5,000 bounty, absconding for 15 years, arrested.

जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आर्थिक अपराध के आरोपी और 5 हजार के इनामी बदमाश पुखराज जैन (58) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 15 वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ वर्ष 2010 में दर्ज प्रकरण में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे बीकानेर से गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आर्थिक अपराध के आरोपी और 5 हजार के इनामी बदमाश पुखराज जैन (58) भीनासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पुखराज जैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर ITU Mutual Fund तथा अन्य निवेश योजनाओं में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराया। बाद में निवेशकों की राशि हड़प ली और धोखाधड़ी कर फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय में धारा 299 सीआरपीसी के तहत चालान भी पेश किया जा चुका था।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। विशेष टीम ने लगातार प्रयास और मुखबिर तंत्र की सहायता से उसके बीकानेर में होने की सूचना जुटाई और कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गंगचंद गाड़ी, कांस्टेबल सीताराम और धर्मसिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल धर्मसिंह की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here