July 27, 2024, 7:45 am
spot_imgspot_img

अभियान सुरक्षा मान सम्मान के तहत आमजन एवं महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

जयपुर। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों की पालना करवाने एवं महिला-बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान सुरक्षा मान सम्मान के विषय में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रीति चंद्रा ने बताया कि उक्त अभियान के तहत यातायात नियमों की पालना एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों, गलियों में यातायात एवं महिला सुरक्षा-जागरूकता के लिये यातायात पुलिस एवं निर्भया स्क्वॉड द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क-सुरक्षा से सम्बन्धित प्ले-कार्ड, फ्लैक्स बैनर आदि के माध्यम से आमजन को महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रीति चन्द्रा ने बताया कि अभियान के तहत यातायात पुलिस व निर्भया स्क्वॉड द्वारा विभिन्न विभिन्न चौराहों-तिराहों पर प्रोग्राम के माध्यम से पम्पलेट वितरण करते हुये पोस्टर-बैनर द्वारा महिला सुरक्षा व यातायात नियमों की पालना करने एवं वाहन चालकों को हेलमेट एवंसीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गति में वाहन चलाने के बारे में लगभग 700 लोगों को जागरूक किया।

इसके साथ प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही सहायक पुलिस आयुक्त, नतिशा जाखड के नेतृत्व में अभियान के तहत निरभया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर व यातयात पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज में जाकर 4364 महिलाओं -बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भीड़भाड वाले स्थानों में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092,8764866093, 8764866094 को निर्भया 1, 2, 3, 4, 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles