अनोखी धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सजाई जाएगी दिव्य झांकियां, होगा विशाल भंडारा

0
53

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी स्थित अनोखी धाम मंदिर में अनोखी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया जाएगा ।

महोत्सव के दौरान धाम में अलौकिक सजावट की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। इस पावन अवसर पर भगवान का विशेष पोशाक एवं चोला श्रृंगार किया जाएगा। आकर्षित करने वाली फूल बंगला झांकी और 56 भोग दिव्य झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए अति दुर्लभ चरण झांकी दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

धार्मिक अनुष्ठान एवं सुंदरकांड पाठ

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को तुलसी कंठी माला का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। संध्या काल में भक्तिमय माहौल को और भव्य बनाने के लिए विशेष संगीतमय पाठ का आयोजन होगा। ये संगीतमय सुंदरकांड पाठ सायं 6 बजे से प्रारंभ होगे और रात्रि 8 बजे इसका समापन किया जाएगा।

विशाल भंडारा एवं महाप्रसादी

सुंदरकांड पाठ के उपरांत रात्रि में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। ये विशाल भंडारा रात्रि 8 से 10 बजे तक रहेंगा। अनोखी धाम सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमी ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर दर्शन लाभ लेने और भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने का आत्मीय आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here