बेबी डू डाई डू में दिखेगी हिंदी सिनेमा की अनोखी फीमेल हिटवुमन: अभिनेत्री हुमा कुरैशी

0
51
Hindi cinema's unique female hitwoman to be seen in 'Baby Do Die Do': Actress Huma Qureshi
Hindi cinema's unique female hitwoman to be seen in 'Baby Do Die Do': Actress Huma Qureshi

जयपुर। अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ अपने अनोखे कथानक और दमदार किरदार को लेकर चर्चा में है। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान हुमा ने बताया कि फिल्म में वह ‘बेबी करमारकर’ नामक एक मूक-बधिर लेकिन बेहद खतरनाक और रहस्यमयी कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका निभा रही हैं, जैसा किरदार भारतीय सिनेमा में पहले शायद ही देखने को मिला हो।

अभिनेत्री हुमा ने कहा कि वह इस फिल्म से अभिनेत्री के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी जुड़ी हैं। उनका प्रयास रहा कि फिल्म केवल पारंपरिक कहानी का महिला संस्करण बनकर न रह जाए, बल्कि एक नया और विश्वसनीय किरदार दर्शकों के सामने आए। उन्होंने बताया कि मुंबई की अपराध जगत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक्शन, सस्पेंस और डार्क ह्यूमर का अनूठा मिश्रण है।

फिल्म की खास बात बेबी का प्रतीकात्मक लाल छाता है, जिसके भीतर बंदूक छिपी होती है। यही उसकी पहचान और सबसे घातक हथियार है। हुमा के अनुसार, बेबी जितनी खतरनाक है, उतनी ही मानवीय भी, और यही विरोधाभास उसके किरदार को खास बनाता है।

निर्देशक नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलीम सिब्लिंग्स और पुणे 04 के सहयोग से किया गया है। फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, मरुधा शेखावत, विद्या मालवदे, अरुण कुशवाह और हिमांशु मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here