शहर के प्रमुख देवालयों में पहुंचा श्याम बाबा के 34 वें वार्षिकोत्सव का निमंत्रण

0
34
Invitations for Shyam Baba's 34th anniversary celebration have reached the city's prominent temples.
Invitations for Shyam Baba's 34th anniversary celebration have reached the city's prominent temples.

जयपुर। श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति के 34 वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्सव के लिए गुरुवार को समिति पदाधिकारियों और श्याम भक्तों ने छोटी काशी के प्रमुख देवालयों में पहुंचकर देवी-देवताओं को उत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।

समिति सदस्यों ने सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य गणेशजी की पूजा-अर्चना की और उन्हें वार्षिक उत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम संयोजक हरिकिशन टोडवाल, सुनीता टोडवाल, कलश यात्रा संयोजक मनोज मुरारका कबीरा वाले तथा कार्यक्रम संरक्षक ललित प्रसाद, दुर्गेश, योगेश खंडेलवाल, मुरारी लाल अग्रवाल और महेश माधवानी ने गणेशजी को निमंत्रण अर्पित किया।

इसके बाद समिति की ओर से ताड़केश्वर महादेव मंदिर, गोविंददेवजी मंदिर, काले हनुमानजी मंदिर, बिहारी मंदिर, सीताराम मंदिर छोटी चौपड़ और चांदपोल हनुमान मंदिर पहुंचकर देवी-देवताओं को उत्सव का न्योता दिया गया।

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में संस्था के मंत्री शंकर झालानी, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश बड़ाया, संरक्षक रामबाबू कायथवाल, शंकर नाटाणी, राजू महरवाल, राजेश कट्टा और गिरवर दुसाध सहित अन्य भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर निमंत्रण दिया।

गोविंददेवजी मंदिर में अनुज खंडेलवाल, आनंद शर्मा, लक्ष्मीनारायण, नितिश शर्मा, आयुष, गिराज, नीरज, रामस्वरूप, अरविंद गुप्ता, दिनेश, कुंजबिहारी, रोहित शर्मा, आशीष, हिमांशु, यश, कौशल, विकास, अर्पित, शोमा और रुपेश सहित अन्य सदस्य निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल हुए।

समिति संरक्षक रामबाबू झालानी ने बताया कि खाटू श्यामजी को भी वार्षिक उत्सव का निमंत्रण देकर बाबा के पधारने की अरजी लगाई गई। भक्तों ने उत्सव निर्विघ्न सम्पन्न होने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की कामना की।

निमंत्रण कार्यक्रम के बाद समिति कार्यालय झालानी भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्याम भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर बाबा श्याम को रिझाया। भजन संध्या के समापन पर श्याम भक्तों को गणेश निमंत्रण का प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here