सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार

0
38
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। राजधानी के पॉश क्षेत्र सी-स्कीम में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल लूटने की वारदात करने वाले आरोपित को अशोक नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 26 जून को लाजपत मार्ग स्थित एक परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड अमित चौहान शौच करने जा रहे था इसी दौरान चोरी के इरादे से परिसर में घुसे बदमाश ने पीछे से उनकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान गार्ड का मोबाइल नीचे गिर गया और आरोपी ने दोबारा हमला करने का प्रयास किया। लेकिन गार्ड ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बदमाश मोबाइल उठाकर परिसर के भीतर से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। घायल गार्ड को तत्काल एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। इधर वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और क्षेत्र के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपित दिलखुश कुमार उर्फ दिलखुश बंजारा (21) निवासी सिकंदरा (दौसा) हाल खानाबदोश रामनिवास बाग जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा, उपनिरीक्षक राजकुमार, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार, कांस्टेबल लक्ष्मण, कमलेश, ज्योति नगर थाना के राहुल, विधायकपुरी थाना के आसाराम तथा कांस्टेबल फूल सिंह और लक्ष्मीनारायण की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here