‘कल्चर कनेक्ट’ के तहत स्कूल निदेशकों और प्राचार्यों की बैठक आयोजित

0
31

जयपुर। गुप्त वृंदावन धाम में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से ‘कल्चर कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत शहर के स्कूल निदेशकों और प्रिंसिपल्स की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को भगवद्गीता, भारतीय कला और आध्यात्मिक संस्कारों से जोड़ने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर एक खास बुकलेट भी जारी की गई, जिसे जयपुर के सभी स्कूली बच्चों को मुफ्त में बांटा जाएगा।

बैठक के दौरान आगामी दो बड़े आयोजनों की जानकारी दी गई। जिसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्निवाल 2026 के बारे में बताया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 से 31 अगस्त तक गुप्त वृंदावन धाम के वृंदावन गार्डन में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। इसमें बच्चे और अभिभावक भक्ति संगीत, नृत्य, पौराणिक वेशभूषा और राधा-कृष्ण श्रृंगार जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं।

इसके लिए 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 18वां हेरिटेज फेस्ट 2026 जुलाई से नवंबर के बीच स्कूलों में पेंटिंग, हैंडराइटिंग, शास्त्रीय नृत्य, भजन-कीर्तन और नाटक जैसी कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here