हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का महा-आयोजन

0
39
Launch of the 'One Tree, One Cow' campaign at Shri Pinjrapole Gaushala.
Launch of the 'One Tree, One Cow' campaign at Shri Pinjrapole Gaushala.

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जयपुर के श्री कृष्ण बलराम सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का महान संकल्प लिया गया। इस अवसर पर केंद्र में ‘आवास ग्रुप’ और ‘अक्षय पात्र फाउंडेशन’ के कर्मचारियों द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महा-अभियान में गुप्त वृन्दावन धाम में चल रहे कल्चर कैंप के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान एक अनूठी पहल देखने को मिली, जहाँ जून के महीने में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन गौ माता के सान्निध्य में बेहद सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने गौशाला का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा।18 हजार से अधिक गौवंश की सेवा वाले इस केंद्र में गौ माताओं को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया। प्रकृति, पर्यावरण और मूक जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

आने वाली पीढ़ी को मिली भारतीय संस्कृति की शिक्षा

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र के उपाध्यक्ष रघुपति दास ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को केवल पर्यावरण बचाने की किताबी शिक्षा देना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ हमारे आध्यात्मिक संबंध को समझाना भी बेहद आवश्यक है। गौ सेवा, वृक्षारोपण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे जीवन-मूल्य और संस्कार बच्चों में बचपन से ही विकसित किए जाने चाहिए, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here