श्री अमरापुर स्थान में 9 जून से शुरू होगा सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का चालीहा महोत्सव

0
33
The Chalihā Mahotsav of Sadguru Swami Teuram Maharaj will begin at Shri Amrapur Sthan on June 9.
The Chalihā Mahotsav of Sadguru Swami Teuram Maharaj will begin at Shri Amrapur Sthan on June 9.

जयपुर। भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र श्री अमरापुर स्थान में श्री प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का पावन ‘चालीहा महोत्सव’ 9 जून मंगलवार से शुरू होकर 19 जुलाई 2026 तक पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 6 बजे श्री अमरापुर के ‘श्री मंदिर’ में विद्वान पंडितों और संत-महात्माओं के सान्निध्य में होगा। इस अवसर पर श्री विग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

स्वामी मोहन लाल महाराज ने बताया कि चालीहा व्रत का अनुष्ठान करने वाले सभी भक्तों के लिए मंगलवार प्रातः 6 बजे की विशेष पूजा में सम्मिलित होना और रोली-मोली (रक्षा सूत्र/कलावा) बंधवाना अनिवार्य है। इस रक्षा सूत्र को 40वें दिन पूर्णाहुति के अवसर पर ही खोला जाएगा। महोत्सव के दौरान पूरे 40 दिनों तक श्री अमरापुर दरबार में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिदिन श्री मंदिर और समाधि स्थल पर ऋतु पुष्पों से मनमोहक व अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। नित्य प्रतिदिन प्रातः 6 से 6 बजकर 40 मिनट तक विशेष हवन यज्ञ अनुष्ठान होगा। प्रतिदिन सुबह और शाम को प्रार्थना, भजन, सत्संग और “सद्गुरु टेऊँराम कीर्तन” के साथ सामूहिक चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।

स्वामीजी ने बताया कि जो श्रद्धालु इस चालीहा अनुष्ठान का संकल्प लेंगे, उन्हें 40 दिनों तक कड़े नियमों का पालन करना होगा। प्रतिदिन घर पर सुबह-शाम दोनों समय चालीसा पाठ और आरती करना अनिवार्य है। चालीस दिन तक केवल एक समय भोजन (प्रसादी) ग्रहण करना होगा अथवा शनिवार का व्रत रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here