अल्बर्ट हॉल पर नुक्कड़ नाटक से दिया यातायात नियमों की पालना का संदेश

0
50

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों और पर्यटकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए यातायात नियमों की पालना का संदेश दिया गया। यह आयोजन जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (यातायात) प्रदीप मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (यातायात) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 59वें महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2024 की सिफारिश संख्या-12 के तहत सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय और जन सुरक्षा के उद्देश्य से श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त (यातायात) योगेश गोयल के निर्देशन में यातायात शिक्षा शाखा की ओर से किया गया। इसमें अलसाना रंग थिएटर के कलाकारों और मुस्कान संस्था का सहयोग रहा। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित यातायात व्यवहार का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के साथ उसकी स्ट्रिप लगाना अनिवार्य है। रेड लाइट पर स्टॉप लाइन की पालना करनी चाहिए। पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। शराब पीकर वाहन चलाने से बचना चाहिए।

नुक्कड़ नाटक के बाद मौके पर मौजूद लोगों को यातायात नियमों की पूरी निष्ठा से पालना करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने आमजन को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट एवं पोस्टर वितरित कर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here