जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत डीएसटी जयपुर दक्षिण और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राजने बताया कि आउटर क्षेत्र की ढाणियों और कॉलोनियों में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सूचना तंत्र विकसित कर संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी रखी। सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गौरव चौधरी (19) निवासी नौहझील जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) हाल मुहाना जयपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई गई है।



















