मुरलीपुरा के राधा कृष्ण मंदिर में विशाल पौष बड़ा आयोजित

0
428

जयपुर। मुरलीपुरा के विकासनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विशाल पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। पुजारी पं. श्याम सुंदर चौबे ने राधा-कृष्ण, हनुमान जी, गणेशजी, शिव परिवार, मातारानी को दाल के बड़े, हलवे,सब्जी-पूड़ी का भोग लगाया। महाआरती के बाद शुरू हुई पंगत प्रसादी रात 11 बजे तक चलती रही। मनु महाराज के सान्निध्य में कार्यकर्ताओं की टोली ने श्रमदान किया। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। करीब पांच हजार लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

विघ्नेश्वर महादेव मंदिर में नव वर्ष मिलन समारोह व पौष बड़ा महोत्सव संपन्न

मानसरोवर स्थित धरी रोडू रामनगर ,पत्रकार कॉलोनी में सोमवार को विग्नेश्वर महादेव मंदिर में नव वर्ष मिलन समारोह एवम पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सभी स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षण तरीके से सजाया गया। स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक सुंदरकांड के पाठ किए। पौषबड़ा महोत्सव में विग्नेश्वर महादेव जी को हलवा,पुरी,सब्जी का भोग अर्पण कर श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी परोसी गई।

कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा ने बताया की पत्रकार कॉलोनी के अध्यक्ष अजय शुक्ला,सुरेश जोशी, अतुल सक्सेन, धीरज मिश्रा,अरुण शर्मा, राजीव,मुकेश, आदि गणनायक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here