हनी-ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे नब्बे लाख

0
402

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक व्यवसायी को युवती ने प्रेम जाल (हनी-ट्रैप) में फंसाकर नब्बे लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि आरोपित महिला ने झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पचास लाख रुपए की डिमांड की।

इस संबंध में थाने में पीड़ित व्यवसायी ने आरोपित युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी 42 वर्षीय व्यवसायी ने मामला दर्ज करवाया है कि एक कंपनी के निदेशक है और वर्ष 2017 में उसकी कंपनी से समर इंटर्न कर आरोपित युवती ने नौकरी शुरू की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए व्यवसायी से सम्पर्क करने की कोशिश की।

ध्यान नहीं देने पर व्यवसायी की पत्नी से दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इसके बाद व्यवसायी के नजदीक आ गई। इसके बाद झूठे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर जरूरत के नाम पर रुपए वसूलना शुरू कर दिया। इसके बाद से आरोपित युवती शादी का झांसा देकर झूठ बोलकर अलग-अलग तरीके से ब्लैकमेलर युवती ने नब्बे लाख रुपए ऐंठ लिए।

जिसके बाद रुपए देने से मना करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। हनी-ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपए ऐंठे गए। झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दिलवाकर पचास लाख रुपए की डिमांड की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here