June 14, 2025, 3:52 am
spot_imgspot_img

ज्वेलरी खरीदने के बहाने दो महिलाओं ने दुकानदार को लगाया 96 हजार 500 का चूना

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान पर दो महिलाएं खरीदारी करने पहुंची। जहां 96 हजार 500 रुपये की दो अंगूठी खरीदने के बाद महिलाओं ने दुकानदार को ऑनलाइन पैमेंट करने की बात कहीं। इसके बाद महिला ऑनलाइन पेमेंट कर चलती बनी। जब दुकानदार ने अपने खाते को चेक किया तो यह राशि खाते में नहीं पहुंची। इस पर जांच में सामने आया कि महिलाओं ने दुकानदार को पेमेंट का फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाया था। इस पर दुकानदार थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल महिलाओं की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार जानकी विहार जगदम्बा नगर निवासी नरसीदास स्वामी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी देवी नगर में नागौरी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उसकी दुकान पर खरीदारी करने के लिए दो महिलाएं आई। महिलाओं ने 96 हजार 500 रुपये की दो सोने की अंगूठियां पसंद की और इसके बाद महिलाओं ने उसे ऑनलाइन पेमेंट की बात कहीं।

इसके बाद महिलाओं ने उसे मोबाइल पर पेमेंट की स्क्रीन शॉट दिखाई। इस दौरान उसे पेमेंट की आवाज भी सुनाई दी। इस पर उसने विश्वास कर लिया। जब उसने पेमेंट को लेकर खाते का रिकॉर्ड चेक किया तो उसमें इस राशि का रिकॉर्ड नहीं मिला। ठगी का पता चलने पर थाने पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles