मारपीट कर व्यापारी से लूटे एक लाख

0
191
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। करधनी थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। बदमाश व्यापारी से मारपीट कर एक लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाल रही है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शक्तिराज सिंह ने बताया कि श्रीकरणी इन्द्रा नगर कनकपुरा निवासी धर्मचन्द बेनीवाल (41) के साथ लूट की वारदात हुई। वह बोरवेल लगाने का व्यवसाय करते हैं। सोमवार देर रात वह बाइक से वह घर लौट रहे थे। घर से महज कुछ दूरी पर तीन बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाकर उनको रुकवा लिया। नीचे उतरकर तीनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

बाइक सहित रोड पर गिराकर उनका बैग छीन लिया। जोर-जोर से चिल्लाने पर आस-पड़ोसी बचाने आए। लोगों के पत्थर फेंकने पर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लूटे गए बैग में 1 लाख रुपए, एटीएम कार्ड और डॉक्यूमेंट रखे थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here