पुष्य नक्षत्र पर परकोटा गणेश मंदिर में पंचामृत अभिषेक

0
30
Panchamrit Abhishekh at the Parkota Ganesh Temple on the occasion of Pushya Nakshatra.
Panchamrit Abhishekh at the Parkota Ganesh Temple on the occasion of Pushya Nakshatra.

जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर बुधवार को भगवान गणेश का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में 101 किलो दूध सहित पंचामृत से भगवान गणेश का अभिषेक संपन्न हुआ।

अभिषेक के दौरान भगवान गणेश को दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल और केसर जल से स्नान कराया गया। इसके बाद गणपति सहस्त्रनामावली के मंत्रों के साथ हवन आयोजित किया गया, जिसमें 1008 मोदकों की आहुति दी गई।

अनुष्ठान के पश्चात भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई। साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को दूर्वा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक आयोजन के समापन पर भक्तों के बीच भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी के प्रतीक स्वरूप हल्दी की गांठ और सुपारी का वितरण किया गया। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here