आसाढ़ की तीज पर चांदपोल स्थित रामचंद्र मंदिर में निकलेगी पारंपरिक रथ यात्रा

0
39
Traditional chariot procession to be taken out at Ramchandra Temple.
Traditional chariot procession to be taken out at Ramchandra Temple.

जयपुर। आसाढ़ की तीज (आसा डी दसरावे) के अवसर पर गुरुवार सुबह 10:30 बजे चांदपोल बाजार स्थित श्री रामचंद्र जी मंदिर में भगवान श्रीराम की पारंपरिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के महंत नरेंद्र तिवारी ने बताया कि मंदिर स्थापना के समय से चली आ रही इस परंपरा का आज भी विधिवत निर्वहन किया जाता है।

रथ यात्रा में भगवान श्रीराम को विशेष श्रृंगार कर शस्त्र धारण करवाए जाएंगे और उन्हें करीब 150 वर्ष पुराने शीशम की लाल लकड़ी से बने रथ में विराजित किया जाएगा। करीब सात फीट लंबे और चार फीट चौड़े इस ऐतिहासिक रथ में काष्ठ के घोड़े और लकड़ी के पहिए लगे हुए हैं।

रथ को मंदिर परिसर में परिक्रमा मार्ग पर पांच फेरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक परिक्रमा के बाद भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा तथा आरती की जाएगी। रथ यात्रा के दौरान भजनी मंडली और श्रद्धालु कीर्तन करते हुए भगवान के साथ चलेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here