गुरु-पुष्य योग पर श्री नहर के गणेशजी मंदिर में होगा दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक

0
24

जयपुर। श्री नहर के गणेशजी मंदिर में गुरु-पुष्य नक्षत्र के पावन अवसर पर गुरुवार को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। अतिप्राचीन दाहिनी सूंड़ दक्षिणमुखी गणेशजी महाराज के मंदिर में प्रथम पूज्य भगवान गणपति का दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि प्रातः 11 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में मंदिर परिवार की ओर से भगवान गजानंद का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद गणेशजी महाराज को नवीन पौषाक धारण करवाकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सायंकाल महाआरती का आयोजन होगा। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि एवं विघ्ननिवारण का प्रतीक रक्षा सूत्र भी वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here