30 हजार रुपए रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक अभियंता गिरफ्तार

0
33
Panchayat Samiti Assistant Engineer arrested while accepting a bribe of ₹30,000.
Panchayat Samiti Assistant Engineer arrested while accepting a bribe of ₹30,000.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने परिवादी संवेदक एवं सहपरिवादी की माप पुस्तिका तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र को सत्यापित कर हस्ताक्षर करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को शिकायत मिली थी कि पंचायत समिति भुसावर, जिला भरतपुर में पदस्थ सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद द्वारा परिवादी से उक्त दस्तावेजों के सत्यापन एवं हस्ताक्षर करने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है और उसे परेशान किया जा रहा है।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को परिवादी से 30 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here