July 27, 2024, 10:10 am
spot_imgspot_img

प्यार के मामले में परफेक्ट होते हैं इस राशि के पार्टनर

आजकल प्यार होना और कुछ समय बाद ब्रेकअप होना आम बात हो गई है। युवा जितनी जल्दी रिलेशनशिप में जुड़ते हैं उतनी ही जल्दी एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। वैसे तो ब्रेकअप होने के बहुत कारण होते हैं लेकिन कई बार आपका राशि स्वभाव भी इसकी वजह बनता है। वहीं किस राशि का पार्टनर प्यार के मामले में परफेक्ट होता है आइए आपको वेलेंटाइन डे पर बताते हैं इसके बारे में

मेष-

मेष राशि के जातकों के ब्रेकअप अधिक होते है। इसका कारण ये है कि आप किसी एक रिश्ते में ज्यादा दिनों तक बंधकर नहीं रह सकते, कुछ समय बाद बोर होने लगते है और अतिशीघ्र ही दूसरे रिलेशनशिप में आने की सोचने लगते है।

वृष-

वृष राशि के जातक अपने रिश्ते को निभाने की पूरी कोशिश करते हंै, लेकिन अगर इनका किसी से ब्रेकअप हो जाता है तो दुबारा उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखते है।


मिथुन-

मिथुन राशि के जातक रिलेशनशिप के मामलों में थोड़ा अलग होते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर ये रूठते रहते हैं इसी कारण इनका बार-बार ब्रेकअप होता रहता है।

कर्क-
कर्क राशि के जातक ब्रेकअप के समय अपने पार्टनर को काफी हर्ट करते है और बाद में ब्लैकमेल करने की कोशिश भी करते है।
सिंह-
सिंह राशि के जातकों को ब्रेकअप के बाद भी उम्मीद रहती है कि पार्टनर इनके सामने प्यार की भीख मांगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये अपने पार्टनर को बेवजह परेशान भी करते हैं।
कन्या-
कन्या राशि के जातक हर रिश्ते को जोड़े रखने में विश्वास करते है, ये अपनी लवलाइफ में ज्यादा किचकिच पसन्द नहीं करते है।
तुला-
तुला राशि के जातक प्रेम को खास तवज्जो देते हैं और ब्रेकअप करने के बिल्कुल इच्छुक नहीं होते है। अगर इनका एक बार ब्रेकअप हो जाता है तो ये दूसरे रिलेशनशिप में जल्दी नहीं जुड़ते हैं।
वृश्चिक-
वृश्चिक राशि के जातक अपने रिश्ते को लेकर काफी भावुक होते हंै इसलिए रिश्ता टूटने के बाद काफी दुःखी हो जाते है।
धनु-
धनु राशि के जातकों की खासियत यह होती है कि ये जिसके साथ होते हंै उसी के होते है और दूर होने पर उसे भूल जाते हैं। ये एक साथ कई रिलेशनशिप में भी रखते हंै।
मकर-
मकर राशि के जातक अपने रिश्ते में काफी ईमानदार होते हंै। इनको धोखा देना पसंद नहीं है क्योंकि ये खुद पाक-साफ होते है।
कुंभ-
कुंभ राशि के जातकों को हर परिस्थिति में ढलने की कला आती है। अपने पार्टनर को भी ये अपने मुताबिक ढालने की पूरी कोशिश करते है।
मीन-
मीन राशि के जातक अगर प्रेम करते हैं तो ब्रेकअप करने के बिल्कुल इच्छुक नहीं होते हैं। हर परिस्थिती में अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश करते हैं, अगर इनका एक बार ब्रेकअप हो जाता है तो ये दूसरे रिलेशनशिप में बहुत मुश्किल से जुड़ते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles