गुप्त वृंदावन धाम के जन्माष्टमी कार्निवल में मयूर नृत्य ने मोहा मन

0
29

जयपुर। जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्निवल में रविवार को भक्ति, कला और संस्कृति का संगम देखने को मिला। मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रीकृष्ण की ब्रज लीलाओं की सुंदर झलक प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध फूलों की होली टीम ने भी भव्य प्रस्तुति दी। टीम के नम्रता शर्मा, रेखा खत्री, नीतू जांगिड़, तेजस्विनी जांगिड़, याशिका जांगिड़, नीलम भारती, दृष्टि भारती, ममता खत्री, कृतिका शर्मा, विनिता महावर, दयाशंकर जांगिड़, अमित धौलपुरिया और शाश्वत शर्मा ने प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

इसके अलावा आईसीवीके विद्यार्थियों का मंत्र जाप, भजन गायिका अधिविका की भजन प्रस्तुति और प्रियंका सिंह का कथक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब आनंदित किया।

आयोजकों के अनुसार, कार्निवल का समापन 31 अगस्त को भजन, कीर्तन, भरतनाट्यम और मंत्रोच्चारण सहित विभिन्न भक्तिमयी प्रस्तुतियों के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here