ग्रह गोचर: ग्रहों के राजकुमार आज करेंगे मेष राशि में प्रवेश

0
37
Planetary Transit: The Prince of Planets Enters Aries Today
Planetary Transit: The Prince of Planets Enters Aries Today

जयपुर। वैशाख माह के अंतिम चरण में 30 अप्रैल सुबह 6:55 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य की उपस्थिति के कारण बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग 14 मई तक मेष राशि में प्रभावी रहेगा। इसके बाद 14 मई को बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 15 मई को सूर्य भी वहीं पहुंचेंगे। इससे बुधादित्य योग का दूसरा चरण 29 मई तक प्रभाव में रहेगा।

इस प्रकार यह शुभ योग करीब एक माह तक सक्रिय रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, निर्णय क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। सूर्य के साथ इसका योग बनना विशेष फलदायी माना जाता है। इस अवधि में लोगों की सोचने और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।

कार्यों में स्पष्टता आएगी और योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि यह योग व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों में गति आएगी। निवेश और लेन-देन में सतर्कता के साथ लाभ के योग बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here