प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में देश को देंगे ऐतिहासिक सौगात: मदन राठौड़

0
362

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बांसवाड़ा प्रवास के दौरान घर—घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पीले चावल वितरित किए। राठौड़ ने कहा कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं। वे यहां परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

यह परियोजना राजस्थान के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि देशभर में प्रस्तावित 8 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से एक संयंत्र बांसवाड़ा में स्थापित किया जा रहा है। इससे राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा और स्थानीय पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है कि हर क्षेत्र में विकास की किरण पहुंचे, और यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here