प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल बेमिसाल पर प्रदेशभर में होंगे 1200 नुक्कड़ नाटक: जोगाराम पटेल

0
33

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम —सेवा स्मरण—नमो अनकही कहानियां’ के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि अभियान के तहत 10 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश के 600 शहरी एवं 600 ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1200 नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के सह—संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि इस दौरान प्रदेशभर में 50 नुक्कड़ नाटक टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक टीम में 6 अभिनेता होंगे और प्रतिदिन 6 मंचन किए जाएंगे।

अभियान के सह—संयोजक एवं एससी वित्त बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने बताया कि अभियान के तहत ‘माटी रो सरदार—सेवा से संकल्प तक’ विषय पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। इन नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनके सेवा संकल्प से जुड़े कार्यों को प्रभावी एवं रोचक तरीके से आमजन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. चन्द्रदीप हाड़ा के मार्गदर्शन में अभियान को प्रदेशभर में व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा। भाजपा का उद्देश्य इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा यात्रा से जुड़ी उपलब्धियों और अनकही कहानियों को प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here